कोकोनट डे 2 सितंबर को हर साल मनाया जाता है।(Coconut day. 2 September coconut day.) नारियल सेहत के साथ-साथ हमारे स्किन के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है। आज हम नारियल के कुछ ऐसे गुणों के बारे में बात करने वाले हैं।
नारियल में मैंगनीज काफी मात्रा में होता है। इसके साथ-साथ इसमें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन पाया जाता है। जो हड्डियों के स्वास्थ्य, मेटाबॉलिज्म और कोलेस्ट्रॉल के लिए जरूरी है।
नारियल का दूध और तेज स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन को ग्लोइंग बनाने में काफी फायदेमंद है। नारियल की मलाई में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने वाला वसा होता है। इससे खराब कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है।
नारियल में आयरन और सेलेनियम भी पाया जाता है, जो लाल रंग कोशिकाओं की रक्षा और महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। सूखे नारियल से तेल निकाला जाता है। इस तेल की मालिश त्वचा और बालों के लिए बहुत अच्छी होती है। नारियल तेल की मालिश से मस्तिष्क भी ठंडा रहता है।
नारियल पानी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही शरीर को हाइड्रेटेड भी रखता है।
यह पेड़ ज्यादातर समुद्र के किनारे पाया जाता है नारियल का पेड़ भारत में प्रमुख रूप से केरल, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में बहुत प्रमाण में उगते हैं। महाराष्ट्र मुंबई और गोवा जैसे तो के विस्तार में भी उगते हैं।
इसे भी जरूर पढ़ें।