मधुमक्खी के बारेमे कुछ मज़ेदार बातें। Fact about Bee.
पूरे मधुमक्खी के छत्ते में एक ही रानी होती है जो अंडे देती है। एक छत्ते में दो रानी कभी नहीं रह सकती। अगर रहेगी तो थोड़े समय क्व लिए ही। क्योंकि जब वो दोनों मिलते है तो दोस्ती करने के बदले एक दूसरे से लड़ते है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि मधुमक्खी अपने जीवन मे कभी नहीं सोती। एक बूंद मध के लिए दूर दूर तक उड़ती रहती है। मधुमक्खी एक मात्र ऐसा कीटक है जिसका बनाया हुआ खाना( मध ) मनुष्य के द्वारा खाया जाता है। मादा मधुमक्खी ही मध बना सकती है और डंख मार सकती है। नर मधुमक्खी दोनो में से कुछ नहीं कर सकती। मधुमक्खी की सूंघने की शक्ति गजब की होती है।
मधुमक्खी अपने अंदर एक बार मे 50 से 100 फूल का रस ईकट्ठा करने की क्षमता रखती है। मधुमक्खी के दो पेट होती है। कुछ रस मधुमक्खी को एनर्जी देंने के लिए अपने आप उसके पेट के अंदर चला है। और दुसरे पेट मे रस स्टोर होता है। आधे घण्टे बाद उस रस से मध बनकर मुह के जरिये बाहर आता है। एक किलो मध बनाने ले लिए मधुमक्खी को लगभग 40 लाख फूलो का रस चूसना पड़ता है। 90,000 माइल उड़ना पड़ता है। जो धरती का 3 चक्कर काटने के बराबर है।
मधुमक्खी का जीवन 45 दिन का जोता है। रानी मधुमक्खी पैदा नहीं होती। उसे बनाया जाता है। ( रानी मधुमक्खी कैसे बनती है उसका विडियो आपको यूट्यूब पर मिल जाएगा। ) छत्ते में एक ही रानी होती है जो अंडे देती है। वो एक दिन में दो हजार अंडे दे सकती है।
रानी मधुमक्खी सतत एक खास प्रकार की केमिकल फेरोमोंस निकालती रहती है। जब बो मर जाती है तो उस से सुगन्ध आनी बंद हो जाती है। वहां काम कर रहे मधुमक्खी को पता चल जाता है कि रानी मर गई है या छत्ते को छोड़कर भाग गई है। रानी मधुमक्खी मर जाती है तो छत्ते का विनाश होता है। क्योंकि रानी वगैर कोई अंडा नहीं दे सकता।